CG CRIME

सकरी शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी साहिल टंडन (22 वर्ष), निवासी मुडपारा थाना सीपत, ने वर्ष 2022 से पीड़िता को शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया पीड़िता की शिकायत पर सकरी पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध होने के कुछ ही घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 87, 64(2)(M) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top