
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में आम लोगों को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सकरी शराब भट्ठी रोड पर एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी राजेश मरकाम (32 वर्ष), निवासी अटल आवास सकरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी जप्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

