CG CRIME

बिलासपुर : हत्या की साजिश रचने एवं देसी कट्टा- कारतूस उपलब्ध कराने वाला 05 साल से फरार आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी पुलिस द्वारा हत्या की साजिश रचने एवं देसी कट्टा- कारतूस उपलब्ध कराने वाले 5 साल से फरार आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में मोंटी कश्यप की हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम देने के लिए उड़ीसा के राजगंगपुर निवासी कुंदन सागर उर्फ कुंदन शाह से देसी कट्टा और कारतूस मंगाए थे। हालांकि वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में शामिल आरोपी कुंदन सागर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। आखिरकार मोपका चौकी पुलिस की टीम ने उड़ीसा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या की साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top