
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिला पुलिस द्वारा लगातार जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सरकंडा पुलिस द्वारा जुआ और सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए खमतराई क्षेत्र खेत में जुआ खेलते 08 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से ₹14,700 नगद रकम, 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर ‘काट-पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। एवं आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी में (1)- अनिल कुमार केंवट (मानिकपुर दर्रीघाट) (2)-विवेक दास मानिकपुरी (लिंगियाडीह) (3)-मनीष सिंह राजपूत (नयापारा ढेका)(4)- नीरज राव (राजकिशोर नगर) (5)- नंनका साहू (लिंगियाडीह) (6)- गौकरण साहू (अशोकनगर) (7)- सुभाष सूर्यवंशी (लिंगियाडीह) (8)- अंकित गोले उर्फ सोमू (लिंगियाडीह) को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से ₹14,700 नगद रकम, 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- अनिल कुमार केंवट (मानिकपुर दर्रीघाट)
(2)- विवेक दास मानिकपुरी (लिंगियाडीह)
(3)- मनीष सिंह राजपूत (नयापारा ढेका)
(4)- नीरज राव (राजकिशोर नगर)
(5)- नंनका साहू (लिंगियाडीह)
(6)- गौकरण साहू (अशोकनगर)
(7)- सुभाष सूर्यवंशी (लिंगियाडीह)
(8)- अंकित गोले उर्फ सोमू (लिंगियाडीह)
जप्त मशरूका
₹14,700 नगद रकम, 52 पत्ती ताश, बोरी फट्टी

