
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 को पीड़िता ने थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि मोहल्ले में रहने वाला संदीप जगत आए दिन उसे और अन्य बालिकाओं को देखकर अभद्र टिप्पणियां करता था। आरोपी द्वारा अशोभनीय व्यवहार किए जाने से क्षेत्र की बालिकाओं और महिलाओं में भय एवं असुरक्षा का माहौल बन गया था।
शिकायत मिलते ही तोरवा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर कर जांच शुरू की, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी रजनीश सिंह द्वारा विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी संदीप जगत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणियां करने और अशोभनीय व्यवहार करने की बात कबूल की, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
संदीप जगत (27 वर्ष)
निवासी – अटल आवास, देवरीखुर्द, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर

