CG CRIME

बिलासपुर : सीपत – 210 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम धौराकोना में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 67 हजार रुपये कीमत की 210 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) और 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत। इसी क्रम में 29 मई 2026 को सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धौराकोना में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बेहद रणनीतिक तरीके से कार्यवाही करते हुए पुलिस जवान ग्रामीणों की वेशभूषा में गांव पहुंचे ताकि आरोपियों को भनक न लगे। सीपत पुलिस द्वारा ग्रामीणों की वेशभूषा में गांव पहुंचकर रेड कार्यवाही की, पुलिस ने मौके पर पंचराम धनुहार और बहोरन सिंह धनुहार को रंगे हाथ शराब बनाते पकड़ा।

कार्यवाही के दौरान चार बड़े एल्यूमिनियम डेचका और पाइप लगे दो कोपरा भी जप्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च) और 34(2) के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top