CG CRIME

बिलासपुर : सिरगिट्टी- सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से ₹1.50 लाख कीमती सोना- चांदी के जेवरात बरआमद

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले की सिरगिट्टी पुलिस द्वारा सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लगभग ₹1.50 लाख कीमत के सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी 13 मई 2026 को अपनी सास की तबीयत खराब होने के कारण पत्नी के साथ राजिम गया था। घर में ताला लगाकर जाने के बाद 19 मई की शाम मोहल्ले वालों ने सूचना दी कि मकान का ताला टूटा हुआ है। घर लौटने पर प्रार्थी ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखे सोना-चांदी के जेवर गायब थे। मामले की शिकायत थाना सिरगिट्टी में दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विशाल अग्रवाल को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोना-चांदी के जेवर बरामद किए। वहीं जांच के दौरान पता चला कि चोरी के कुछ जेवर सरकण्डा निवासी सोनार राजेश सोनी को बेचे गए थे। पुलिस ने उसके पास से सोने के कान के टॉप्स, मांग टीका और अंगूठी भी जप्त की है, पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर जांच में जुट गई है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top