
MD-Junaid Khan
बलौदाबाजार। जिला पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध शराब,जुआ-सट्टा और गांजा तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिले लवन पुलिस द्वारा गांजा की तस्करी करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 10.204 किलो गांजा कीमत 01 लाख रुपए, दो मोबाइल और बाइक जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक सवार गांजा रखकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घेराबंदी की गई और पल्सर बाइक पर सवार दो आरोपियों को रोका गया। वहीं जब टीम ने उनके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली, तो उसके अंदर से 10.204 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपए है, साथ ही पुलिस की टीम ने घटना में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल भी जप्त किया । पूछ तछ में दोनों आरोपियों ने अपना नाम लखन वर्मा और मुकेश कुमार बताया, जिनके खिलाफ अपराध क्रमांक 174/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- लखन वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल
(2)- मुकेश कुमार ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल

