
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले के 07 निरीक्षको को तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक विनोद पासवान को तखतपुर थाना प्रभारी बनाया गया, वहीं कोनी थाना प्रभारी निरीक्षक राजश्री दामू की जगह निरीक्षक विवेक पाण्डेय को कोनी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक निलेश पाण्डेय को एसपी कार्यालय बिलासपुर से रतनपुर थाना भेजा गया। निरीक्षक उमेश साहू को अजाक थाना से सकरी थाना, सकरी थाना में पदस्थ निरीक्षक विजय चौधरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर में समंस, वारंट और शिकायत शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

