CG CRIME

पामगढ़ : शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को नाबालिग बालिका को आरोपी द्वारा बहला- फुसलाकर भगा ले गया था। परि जनों की सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 222/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृता एवं आरोपी की पाता साजी की जा रही थी। इसी कड़ी में दिनांक 27 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी दीपक चौहान उम्र 33 वर्ष निवासी कोरबा एसईसीएल ब्लाक थाना मानिकपुर जिला कोरबा को पकड़ा , जिससे पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ नाबालिग को बहला -फुसलाकर भगा ले जाना और शादी का झांसा देकर अनाचार करना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी– दीपक चौहान उम्र 33 वर्ष निवासी कोरबा एसईसीएल ब्लाक थाना मानिकपुर जिला कोरबा

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सउनि सरोज पाटले, मप्रआर मंजू सिंह, प्रधान आरक्षक विजय निराला, आरक्षक बेदराम पटेल, सूरज पाटले, मआर मोनिका जोगी, सविता पटेल और सैनिक अनिल दिनकर का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top