CG CRIME

बिलासपुर : कोनी :सड़क पर खतरनाक स्टंटबाजी ,कार की छत पर युवती को बैठाकर स्टंटबाजी करने वाला आरोपी चालक गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र में सड़क पर कार की छत पर युवती को बैठाकर खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मई 2026 की रात्रि लगभग 11:10 बजे से 25 मई 2026 की रात 12:30 बजे के बीच मौहारपारा निरतू रतनपुर रायपुर रोड थाना कोनी क्षेत्र में आर्टिका कार क्रमांक CG 10 CD 1416 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इस दौरान कार की छत पर एक युवती बैठी हुई थी और वाहन चालक सड़क पर स्टंटबाजी कर रहा था।

इस खतरनाक हरकत से युवती की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। साथ ही सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। मामले की शिकायत प्रार्थी धर्मेंद्र सूर्यवंशी निवासी सेंदरी द्वारा थाना कोनी में दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर थाना कोनी पुलिस ने अपराध क्रमांक 263/2026 के तहत धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आरोपी चालक राहुल कौशिक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।

आरोपी का नाम- राहुल कौशिक पिता भागवत कौशिक उम्र 30 वर्ष निवासी सरकंडा बिलासपुर बताया गया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top