CG CRIME

तखतपुर : तेज रफ़्तार बस और मोटरसाइकल की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के बेलसरी मुख्य मार्ग पर तेज रफ़्तार यात्री बस और मोटरसाइकल की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम लीदरी निवासी 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा किसी निजी काम से अपनी मोटरसाइल CG10 CC 5520 पर तखतपुर आ रहे थे। इसी दौरान बेलसरी मुख्य मार्ग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार सवारी बस श्री साईं ट्रेवल्स CG 10 G 1167 ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और गंभीर रूप से घायल युवक सड़क पर जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एवं बस को थाना लाकर चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top