
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में 41 पाव देशी प्लेन अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 25 मई 2026 को पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जलसों में एक युवक अपने घर के पैरावट में भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखा हुआ है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। जांच के दौरान आरोपी के घर के आंगन स्थित पैरावट से 41 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 7.380 लीटर तथा अनुमानित कीमत 3,280 रुपये बताई गई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी शराब रखने एवं बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब को जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी-
समीर कुर्रे (19 वर्ष), पिता धनीराम कुर्रे, निवासी ग्राम जलसों, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर

