CG CRIME

बिलासपुर : सकरी, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र भवानी ढाबा में हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरआमद कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 को प्रार्थी हर्ष पटेल (20 वर्ष), निवासी तारबाहर चौक, अपने दोस्तों आदित्य साहू और आदित्य मुदलियार के साथ भवानी ढाबा खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद लौटते समय आरोपी सुमीत यादव और उसके 6-7 साथियों ने आदित्य साहू को गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए डंडा, पाइप और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान प्रार्थी का मोबाइल फोन भी पटककर तोड़ दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी की टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सुमीत यादव (23 वर्ष), पिता गोविंद यादव, निवासी अशोक नगर बहतराई, थाना सरकंडा, बिलासपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

वहीं, राजकुमार पमनानी (52 वर्ष), ढाबा संचालक, तथा कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करने वाले उमेश शर्मा (27 वर्ष) और निशान गुप्ता (24 वर्ष) के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में इस्तगासा पेश किया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top