
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र ट्रांसपोर्ट नगर स्थित साहू ढाबा के पास राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाथ में बटनदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक नंदेश्वर (38 वर्ष) निवासी शारदा नगर, तालापारा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर बताया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू बरआमद किया। चाकू की कुल लंबाई 15 सेंटीमीटर तथा फल की लंबाई 7 सेंटीमीटर पाई गई।

पुलिस द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिए जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस ने चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

