
MD-Junaid Khan
बलौदाबाजार। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा नगर में मोबाइल एवं नगदी रकम लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा मिर्च पाउडर छिड़क कर एवं मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं उसके दोस्त से एक मोबाइल एवं नगदी रकम ₹1500 लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने प्रकरण में लूट के 03 आरोपियों को रिपोर्ट के 01 घंटे के भीतर गिरफ्तार करते हुए लूट का मोबाइल एवं ₹1500 नगदी रकम सहित लूट का शत प्रतिशत सामान बरआमद कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 24.05.2026 की रात 09.30 बजे प्रार्थी अपने मित्र नरेश ध्रुव के साथ रायपुर रोड शराब दुकान बलौदाबाजार से शराब लेकर अपने मोटरसाइकिल में बैठ रहा था, कि इसी बीच आरोपियों द्वारा पीछे से आकर प्रार्थी के चेहरे पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया गया तथा अश्लील गाली गलौच कर, जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी से पैसे एवं मोबाइल की मांग करने लगे। प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के जेब से एक मोबाइल एवं नगदी रकम ₹1500 छीन लिया गया तथा विरोध करने पर प्रार्थी के सिर में पत्थर/ईंट से चोट पहुंचाकर मौके से फरार* हो गए। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 423/2026 धारा 296, 115 (2),3 09(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी एवं उसके मित्र के साहस एवं तत्परता से घटना के तुरंत बाद एक आरोपी गौतम कुर्रे को पकड लिया गया* जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा लूट की घटना में संलिप्त अपने अन्य दो साथियों का नाम बताया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्काल आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकाने पर दबिश देते हुए अन्य दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान आरोपियों से पूछताछ पर तीनों आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं उसके दोस्त के साथ मारपीट कर, उसके जेब में रखे नगदी रकम एवं मोबाइल को लूटना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपियों से लूट का मोबाइल एवं नगदी रकम ₹1500 बरामद कर लिया गया है। इस प्रकार संपूर्ण प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा घटना के मात्र 01 घंटे के भीतर लूट करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का एक मोबाइल एवं ₹1500 नगदी रकम सहित शत प्रतिशत सामान बरामद करने में सफलता अर्जित की है। आरोपियों को आज दिनांक 25.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. गौतम कुर्रे उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. नंदू मनहरे उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
3. भुवन कुर्रे उम्र 22 साल निवासी वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

