CG CRIME

अकलतरा : पोस्ट ऑफिस में पदस्थ सहायक डाकपाल 19.21 लाख का धोखाधड़ी और गबन के आरोप में गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पोस्ट ऑफिस में पदस्थ सहायक डाकपाल को 19.21 लाख का धोखाधड़ी और गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने शेयर मार्केट और जुए की लत के कारण कुल 19 लाख 21 हजार रुपये का गबन किया था। अकलतरा डाकघर में हुए गबन की जांच के लिए गठित संयुक्त जांच टीम ने पाया कि आरोपी ने फर्जी तरीके से कई खाताधारकों के पैसों पर हाथ साफ किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 04 अलग- अलग खातों धारकों से रकम निकालकर कुल 19,21, 000 रुपये धोखाधड़ी कर गबन कर लिए। मामले में पीड़ित खाताधारकों की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पर पहले से करीब 20 लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज के दबाव और शेयर मार्केट व जुए की लत ने उसे अपराध की राह पर धकेल दिया।

आरोपी संदीप कुमार मिरी उम्र 32 साल निवासी बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा से पूछताछ कर घटना के बारे में पूछताछ किया गया जो घटना को कारित करना स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त मोबाईल दो नग, शेयर मार्केट के एप्लीकेशन ग्रो एप एवं एंजल एप डिमेट एकाउंट का स्टेटमेंट जिसमें लगभग 40 लाख रूपये शेयर मार्केट में गवाना पाया गया स्टेटमेंट को जप्त किया गया एवं लगभग 20 लाख से उपर के लोन लिये गये है का स्टेटमेंट बैंक से प्राप्त किया गया आरोपी के द्वारा वर्ष 2021 से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करना बताया एवं ट्रेडिंग के माध्यम से लगातार पैसा गवाने पर बैंक से लोन लेना चालू किया।

अलग अलग बैंको से लगभग 12 लाख रूपये एवं पोस्ट आफिस विभाग से 12 लाख रूपये का लोन लिया था एवं लोन के पैसे को शेयर मार्केट में लगाना पाया गया लोन अधिक होने से पोस्ट आफिस के ग्राहक का फर्जी खाता खोलकर उपरोक्त चारो खातों से पैसा निकाल कर लोन का किस्त चुकाना शेयर मार्केट में लगाना एवं जुआ खेलना बताना दस्तावेज की तस्दीकी पर पैसों का खर्च करना सही पाया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. भास्कर शर्मा थाना प्रभारी, म प्र.आर. स्वाती गिरोलकर, आर. राजा रात्रे का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top