MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकण्डा पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए नशीली दवाओं और मादक पदार्थों की बिक्री करने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप, ब्राउन शुगर, हेरोइन और एक एक्टिवा स्कूटी जप्त किया है। जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 को सरकण्डा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बंधवापारा स्थित पीपल चौक के आगे तालाब के पास अवैध रूप से नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध स्कूटी सवार को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान पप्पू श्रीवास उर्फ गुड्डू श्रीवास (40 वर्ष), पिता स्वर्गीय राजकुमार श्रीवास, निवासी मरीमाई कब्रिस्तान के सामने, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 20 नग प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप, 3.92 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 7.50 ग्राम हेरोइन बरआमद की गई। इसके अलावा नशीले पदार्थों के परिवहन में उपयोग की जा रही एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 12 BF 4767 एवं समस्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 72 हजार 500 रुपये बताई गई ,जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 766/2026 के तहत धारा 21 एवं 22 एनडीपीएस एक्ट मेंके तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

