
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक शराब कोचिये को भारी मात्रा में देशी शराब और वाहन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 60 पाव देशी प्लेन शराब जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 25 मई 2026 को चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन में बड़ी मात्रा में शराब लेकर बिक्री करने के लिए चकरभाठा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर-02 के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके पर एक संदिग्ध एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 10 BZ 2608 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में रखे नीले रंग के “राजश्री” लिखे थैले से 60 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 10.800 लीटर) बरामद हुई। जप्त शराब की अनुमानित कीमत 4,800 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त काले रंग की एक्टिवा स्कूटी जप्त किया गया। आरोपी की पहचान गेंद राम कौशिक (58 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामाधार कौशिक, निवासी ग्राम बोडसरा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने शराब को बिक्री के लिए ले जाना कबूल किए जाने पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 47 के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

