
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र पेंड्रीडीह कोयला डिपो पर खदान मालिक एवं वाहन मालिकों द्वारा कोयला की हेरा फेरी मामले में, डिपो मालिक वाहन मालिक ड्राइवर समेत 05 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी आशीष केशरी पिता स्व. रमेश केशरी उम्र 46 साल साकिन पेण्ड्रा थाना पेण्ड्रा जिला गौपेम छ.ग. थाना हिर्री में एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। वर्तमान में एसईसीएल के अमेरा विश्रामपुर क्षेत्र के कोयला खदान से ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 ईसी 9200 चालक फिरोज अंसारी, सीजी 15 ईसी 7400 चालक निसार अंसारी, सीजी 30 एच 2900 चालक इमरान अंसारी के ट्रेलर में जी-6 (5500-5800) जीसीव्ही का उच्च गुणवत्ता का कोयला लोड कराकर गोपाल स्पंज एण्ड पावर प्राईवेट लिमिटेड सिलतरा के लिये भेजा था जो कि रास्ते में पेण्ड्रीडीह चौक के पास आरोपी गंगा साहू, रिजवान खान मिले और उक्त ट्रेलर में लोड उच्च गुणवत्ता के कोयले को नरेश अग्रवाल के कोलडिपों में ले जाकर उसमे से पांच-पांच टन कोयला डिपो में अनलोड कर वहां से निम्न गुणवत्ता का कोयला 4700 जीसीव्ही का लोड कर गोपाल स्पंज एण्ड पावर प्राईवेट लिमिटेड सिलतरा ले जाकर अनलोड किये।

प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी. आर. टण्डन को देकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर निरीक्षक दामोदर मिश्रा थाना प्रभारी हिर्री द्वारा टीम तैयार कर घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थल पंचनामा एवं नजरी नक्शा तैयार किया गया। गवाहों का कथन जप्ती कार्यवाही की गई। पुलिस ने आरोपी डिपो मालिक नरेश कुमार अग्रवाल, वाहन स्वामी गंगा प्रसाद साहू, तथा वाहन चालक फिरोज अंसारी, निसार अंसारी, इमरान अंसारी, के विरूद्ध अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 316 (3), 317(4) ,3 (5) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए दिनांक 25.05.2026 के 14:00 बजे गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी :-
(1)- नरेश अग्रवाल पिता स्व. बाबूलाल अग्रवाल उम्र 47 साल साकिन रामावैली थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर
(2)- गंगा प्रसाद साहू पिता स्व. राजा राम साहू उम्र 37 साल साकिन पकरिया थाना सरगांव जिला मुंगेली हाल नयापारा चकरभाठा थाना चकरभाठा
(3)- फिरोज अंसारी पिता अमीरजान अंसारी उम्र 22 साल साकिन बिकलान थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड,
(4)- निसार अंसारी पिता कयामुद्दीन अंसारी उम्र 25 साल साकिन चिश्तीनगर थाना व जिला गढ़वा झारखण्ड,
(5)- इमरान अंसारी पिता अब्बास अंसारी उम्र 27 साल साकिन महुंडंड थाना गंडई जिला गढ़वा झारखण्ड,

