CG CRIME

चकरभाठा : रायपुर नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट करने वाले पर की गई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। रायपुर नेशनल हाईवे पर लापरवाही पूर्वक वाहन चला कर कार में खतरनाक स्टंट करने वाले पर की गई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही। बीते दिनों हाईवे पर तेज रफ्तार BMW कार में खतरनाक स्टंट चलती कार के सनरूफ में बैठकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वायरल होते ही चकरभाठा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कार को जप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार दिनांक 24 मई 2026 को वाहन चालक प्रतीक लूथर अपनी BMW कार क्रमांक CG 10 CA 3999 में महिला मित्र के साथ रायपुर- बिलासपुर हाईवे पर तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान महिला मित्र चलती कार के सनरूफ में बैठकर डांस करती नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन को पकड़कर थाना चकरभाठा लाया गया। पूछताछ के दौरान वाहन चालक प्रतीक लूथर ने यातायात नियमों का उल्लंघन करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा वाहन चालक सहित अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

नाम गिरफ्तार वाहन चालक:-
प्रतीक लूथर, पिता संजय लूथर, उम्र 36 वर्ष, निवासी A-21 ओम जोन, शुभम विहार, मंगला, बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top