CG CRIME

तखतपुर : अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर में जिले में नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ “प्रहार अभियान” के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में तखतपुर पुलिस द्वारा 32 नग अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार तखतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 J 8279 में भारी मात्रा में शराब लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तखतपुर पुलिस द्वारा तत्काल बेलसरी नाका चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान रवि बर्मन (36 वर्ष), निवासी टेकनपारा पेंड्री तालाब, थाना लोरमी, जिला मुंगेली के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 नग देशी प्लेन मदिरा शराब बरआमद कीं। कुल 5.760 लीटर शराब की कीमत ₹2,560 एवं। परिवहन में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल की कीमत ₹30,000 जप्त कर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top