CG CRIME

कोटा : 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिला के कोटा पुलिस द्वारा 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लमलेना क्षेत्र में एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने ग्राम कंपसियां कला में दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान परस राम खांडे (27 वर्ष), निवासी ग्राम लमकेना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से30 प्लास्टिक पॉलीथिन जप्त किए, जिनमें प्रत्येक में 2-2 लीटर महुआ शराब भरी हुई थी। इस प्रकार कुल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹12,000 बताई गई है, जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू एवं मोहन सिंह ध्रुव का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top