MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, परिजनों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिग को अपने साथ ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने कबूल किए जाने पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

