MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के हिर्री पुलिस द्वारा जान से मारने की धमकी देकर पैसे की उगाही करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी की शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी अश्वनी कुमार साहू (35 वर्ष) निवासी केशला, बिल्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना को अंजाम देना कबूल किए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

