
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शनिचरी बाजार रोड में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर दो लोगों पर धारदार चाकू और पाइप से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार 22 मई 2026 की रात करीब 10:45 बजे प्रार्थी राजेश साहू अपने परिचित ऑटो चालक नंदू साहू के साथ शनिचरी बाजार रोड में खड़ा था। इसी दौरान आरोपी विक्की गुलहरे ने नंदू साहू से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं होने की बात पर विवाद शुरू हो गया।आरोपी ने अपने साथी फद्दू खान और दीपक यादव को बुला लिया। तीनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान फद्दू खान ने धारदार चाकू से हमला कर नंदू साहू की कलाई में चोट पहुंचा दी।
सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू और एक फाइबर पाइप बरआमद कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 329/2026 धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी –
(1)- फद्दू खान उर्फ अरबाज (22 वर्ष)
पिता – असलम खान
निवासी – शनिचरी मार्केट, मछली बाजार के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर
(2)- दीपक यादव (22 वर्ष)
पिता – राज कुमार यादव
निवासी – अशोक नगर, डी.एल.एस. कॉलेज के आगे अटल आवास, थाना सरकण्डा, बिलासपुर
(3)- विक्की गुलहरे उर्फ अमित (34 वर्ष)
पिता – अनिल गुलहरे
निवासी – श्रीराम प्लाजा अपार्टमेंट, पीएनबी के पीछे, कोतवाली थाना के पीछे, बिलासपुर

