MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बछोद में पुरानी रंजिश को लेकर चाकू और लोहे की रॉड से हमला करने वाले बाप -बेटे को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 चाकू और 1 लोहे का रॉड जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।जानकारी के अनुसार थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बछौद निवासी सचिन तिवारी (22) ने 23 मई को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि शाम करीब 5 बजे गांव के कोटवार विकास उसे और उसके पिता को घर के बाहर बुलाकर पूर्व में किए गए समझौते की बात करने लगा। इसी दौरान आरोपी प्रताप सिंह गोड उर्फ पुलु (20) और उसके पिता हरप्रसाद गोड (55) निवासी वार्ड क्र. 09 डिपरापारा वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली -गलौच करते हुए चाकू और रॉड से हमला कर दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 118(1) BNS और धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू व लोहे का रॉड बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। है।
गिरफ्तार आरोपी1. प्रताप सिंह गोड उर्फ पुलु उम्र 20 साल
2. हरप्रसाद उम्र 55 साल दोनो निवासी वार्ड क्र- 09 डिपरापारा थाना-बलौदा जिला-जांजगीर चांपाउपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील कुमार टैगोर, प्र. आर. मुकेश यादव, गजाधर पाटनवार, टिकेश्वर राठौर,आरक्षक रज्जु रात्रे, संदीप सोनंत , रोहित साहू , जयराम बिंझवार का अहम किरदार रहा।

