CG CRIME

बिलासपुर : हाईटेक सट्टा सिंडिकेट्स संचालित करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, लाखों नगदी , मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, , कार, स्कूटी समेत 22 लाख 63 हजार रुपए का माल जप्त

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला में हाईटेक सट्टा सिंडिकेट्स संचालित करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 13 लाख 48 हजार रुपए नगद , 05 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 27 एटीएम कार्ड, , एक टाटा कार, एक स्कूटी जप्त। मशरूका की कुल कीमत 22 लाख 63 हजार रुपए, जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगला स्थित एचडीएफसी बैंक के पास कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल रेड कार्यवाही की।

मौके से संतोष जसवानी, करन श्रीवास और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया। आरोपी मोबाइल के जरिए “खिलाड़ी बुक” पैनल पर विभिन्न खेलों में दांव लगवा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 48 हजार रुपए नगद , 05 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 27 एटीएम कार्ड, , एक टाटा कार, एक स्कूटी जप्त किया। जप्त मशरूका की कुल कीमत 22 लाख 63 हजार रुपए ,

पुलिस ने तीन आरोपियों समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7(2) एवं धारा 112 बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- संतोष जसवानी, निवासी हेमुनगर तोरवा, हाल मुकाम रोमन हाईट्स गंगानगर फेस-02 मंगला
(2)- करन श्रीवास, निवासी नयापारा सिरगिट्टी
(3)- आशीष जसवानी, निवासी बी.आर. हॉस्पिटल के पास बिलासपुर एक विधि से संघर्षरत बालक। फरार आरोपी रोहित पंजवानी, सागर चेतवानी और राज चेतानी के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।

जप्त मशरूका
(1)-13 लाख 48 हजार रुपए नगद
(2)- 27 एटीएम कार्ड
(3)- 05 मोबाइल फोन
(4)- एक टाटा कार
(5)- एक स्कूटी
जप्त मशरूका कुल कीमत 22 लाख 63 हजार रुपए ।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top