MD-Junaid Khan
मुंगेली। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव वेंकट में जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। साइबर सेल और थाना लोरमी पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के खार खेत में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 36 हजार 500 रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश और 6 मोटरसाइकिल समेत कुल 3 लाख 39 हजार रुपये का माल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए सभी को न्यायालय में पेश किया गया।

