
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोनी थाना में अवैध कबाड़ कारोबारियों कबाड़ियों की खातिर दारी करते प्रधान आरक्षक,एवं एक आरक्षक को एसएसपी रजनेश सिंह ने निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार अवैध कबाड़ कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान आरोपियों को थाने में आराम से बैठाकर चाय पिलाने एवं खातिरदारी किए जाने का फ़ोटो वायरल होते ही एसएसपी ने दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना कोनी पुलिस द्वारा दो कबाड़ी आरोपियों को पकड़कर थाने लाई थी, जांच के दौरान यह पाया गया कि दोनों आरोपी प्र.आरक्षक 814 बालेश्वर तिवारी और मददगार आरक्षक 1263 अनुज जांगड़े के सामने बैठकर चाय पी रहे थे,

एसएसपी रजनेश सिंह ने थाना कोनी में हुई लापरवाही पर सख्त कार्यवाही करते हुए दोनों प्र.आरक्षक 814 बालेश्वर तिवारी और मददगार आरक्षक 1263 अनुज जांगड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबन कर थाना कोनी से हटाकर रक्षित केंद्र बिलासपुर संबद्ध कर दिया गया है।

