
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों गांजा की बिक्री करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए महिला के कब्जे से 1.200 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 9 हजार रुपये एवं गांजा बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नकद बरआमद कर, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बीट सिस्टम से मिली सूचना पर सकरी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बजरंग पारा क्षेत्र में छापेमारी कर 22 वर्षीय करूणा वर्मा को गांजा बेचते हुए पकड़ा। आरोपी करूणा वर्मा, निवासी शांति नगर सकरी, के कब्जे से 1.200 किलो ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 हजार रुपये एवं गांजा बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नकद बरआमद कर महिला के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा 20(बी) के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायलय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

नाम महिला आरोपी- करूणा वर्मा, निवासी शांति नगर सकरी, जिला बिलासपुर।

