CG CRIME

अकलतरा : अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा 91 पाव देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 91 पाव प्लेन शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल बरआमद कर आरोपि यों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अकलतरा पुलिस मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG11 BQ 8388 में अवैध शराब बिक्री हेतु एक बोरे में भारी मात्रा में शराब लेकर अकलतरा से तरौद चौक की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध मोटर सायकल को रोका गया।

वाहन में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। गवाहों की उपस्थिति में बोरे की तलाशी लेने पर उसमें देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद हुई। गिनती करने पर कुल 90 नग देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 एमएल भरी हुई पाई गई, जिसकी कुल मात्रा 16.200 लीटर एवं अनुमानित कीमत लगभग ₹7200 आंकी गई।आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. मोहित यादव पिता स्व. कंठीराम यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 अकलतरा
2. सत्यपाल नोरगे उम्र 26 वर्ष, निवासी मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, HC रेमन सिंह राजपूत, आरक्षक महेंद्र राज एवं शेष नारायण साहू का का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top