
MD-Junaid Khan
रायगढ़ । जिला के महिला थाना पुलिस द्वारा छेड़खानी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी लम्बोदर भोय पिता प्रहलाद भोय उम्र 33 वर्ष निवासी तिलाईपारा समकेरा थाना तमनार जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार प्रकरण में पीड़िता द्वारा दिनांक 20.05.2026 को महिला थाना पहुंचकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2020 में सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह से पहले ग्राम महलोई थाना तमनार निवासी लम्बोदर भोय से उसकी बातचीत होती थी, लेकिन विवाह के बाद उसने आरोपी से संपर्क समाप्त कर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। जिसकी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

