CG CRIME

बिलासपुर : अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस की कार्यवाही ,मस्तूरी क्षेत्र में कबाड़ से भरी एक वाहन जप्त ,18 कबाड़ियों पर वैधानिक कार्यवाही

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिला पुलिस द्वारा ने जिलेभर में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जिलेभर में 49 कबाड़ियों की जांच की गई। जांच में कई कबाड़िया संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद 40 कबाड़ गोदामों को सील कर दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन गोदामों में रखा सामान कहां से लाया गया था ।अधिकारियों के मुताबिक कुछ स्थानों पर दस्तावेजों में भी गड़बड़ी मिली है। इसके चलते कबाड़ियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने 18 कबाड़ियों को हिरासत में लिया है।

इन सभी से अलग-अलग मामलों में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त का कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय तो नहीं। सूत्रों के मुताबिक कुछ कबाड़ियों से ऐसे सामान मिले हैं जिनकी खरीद के वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। इसी आधार पर आगे की जांच बढ़ाई जा रही है।

मस्तूरी इलाके में पुलिस ने कबाड़ से भरी एक संदिग्ध गाड़ी को जप्त किया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में भारी मात्रा में लोहे और मशीनरी का सामान भरा हुआ था। पुलिस यह जांच कर रही है कि सामान चोरी का है या वैध तरीके से खरीदा गया था।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना वैधानिक दस्तावेज के कारोबार करने वालों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top