CG CRIME

कोटा : बेलगहना -युवक की हत्या कर ,आत्महत्या का रूप देने वाले मृतक के पिता, भाई और एक विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने वाले मृतक के पिता, भाई और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम रतखंडी निवासी उमेन्द सिंह पटेल ने बेलगहना चौकी पहुंचकर अपने बेटे गौरीशंकर पटेल की जहर सेवन से मौत होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, लेकिन घटनास्थल और शव की परिस्थितियों को देखकर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर बारीकी से जांच की गई, जिसमें मृतक के शरीर पर चोट के निशान और अन्य अहम साक्ष्य मिले।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक गौरीशंकर शराब के नशे में अक्सर घर में विवाद और मारपीट करता था। घटना की रात भी वह नशे में परिजनों से झगड़ा कर रहा था। पूछताछ में पिता उमेन्द सिंह पटेल, भाई शिवशंकर पटेल और एक अपचारी बालक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि विवाद के दौरान उन्होंने गौरीशंकर के साथ मारपीट की, उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद घटना को आत्महत्या साबित करने के लिए आरोपियों ने मृतक के मुंह में कीटनाशक डाल दिया और आसपास भी जहर फैला दिया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छुपाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top