CG CRIME

घर अंदर घुसकर मारपीट कर, चोट पहुंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र पंचशील नगर में घर अंदर घुसकर मारपीट कर चोट पहुंचाने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी वैभव सिंह ठाकुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 17.05.2026 को रात्रि लगभग 03-04 बजे के मध्य आरोपी शेशांत बंजारे एवं हर्ष पटेल द्वारा पुरानी रंजिश एवं वाद विवाद की बात को लेकर प्रार्थी के घर अंदर घुसकर, उसे जान से मारने की धमकी देकर अश्लील गाली गलौज करते हुए, प्रार्थी एवं अन्य के साथ मारपीट किया गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र 406/2026 धारा 331(6),296,115 (2), 351(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों द्वारा पूर्व रंजिश एवं लड़ाई झगड़े की बात को लेकर प्रार्थी के घर अंदर घुसकर, जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट करना कबूल किया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के पेश किया जहां उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

नाम आरोपी
1. शेशांत बंजारे उर्फ बाबू उम्र 18 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. हर्ष पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top