
MD-Junaid Khan- CG CRIME
बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में पुलिस ने छापा मारकर 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिस पर कोनी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर दबिश देकर उमेश वर्मा (30) को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब बरआमद किया गया,जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई जा रही है। जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई है।

