CG CRIME

चकरभाठा : प्रतिबंधित एमडीएमए की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan -CG CRIME

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम रहंगी स्थित खोलीभाटा मैदान में पुलिस ने एमडीएमए की अवैध बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एस-क्रॉस कार क्रमांक CG 28 L 8130 में दो युवक नशीला पदार्थ MDMA रखकर ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना चकरभाठा और ACCU की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। तलाशी में उनके कब्जे से 26.05 ग्राम MDMA बरामद हुआ ,पकड़े गए आरोपियों की पहचान (1) चंद्रेश बलेचा (29), वार्ड नंबर 12 चकरभाठा (2)-महेश वर्मा (21), वार्ड नंबर 05 चकरभाठा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से MDMA और एस-क्रॉस कार समेत करीब 12 लाख 95 हजार 500 रुपए का माल जप्त किया है ।पूछताछ में आरोपियों ने नशीला पदार्थ बिक्री के लिए रखना कबूल किए जाने पर दोनों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी-

(1) चंद्रेश बलेचा (29), वार्ड नंबर 12 चकरभाठा (2)-महेश वर्मा (21), वार्ड नंबर 05 चकरभाठा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top