
MD-Junaid Khan -CG CRIME
बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हुए मामूली विवाद पर जानलेवा हमला करने वाले 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रकरण में शामिल दो नाबालिगों पर भी की गई कार्यवाही। जानकारी के अनु सार 17 मई 2026 की दोपहर लगभग 12:30 बजे की है। प्रार्थी प्रभाकर मार्शल अपने साथियों निमेश राय और दिलेश्वर मार्शल के साथ दशगात्र कार्यक्रम के दौरान लाउड स्पीकर के माध्यम से महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सूचना दे रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप पचपेड़ी के पास सामने से तेज रफ्तार में आए बादल जांगड़े ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर गए।
विरोध करने पर आरोपी बादल जांगड़े ने गाली-गलौच करते हुए बेल्ट से हमला शुरू कर दिया। इसके बाद विक्की जांगड़े, विकास मार्शल समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और लाठी-डंडे, बेल्ट, लोहे की वस्तु और ईंट से हमला कर दिया। मारपीट में प्रार्थी और बीच-बचाव कर रहे निमेश राय को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान मामले में बलवा, प्राणघा तक हमला और गंभीर मारपीट की धाराएं जोड़ी गईं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ईंट का टुकड़ा, बेल्ट, पेचकस और डंडा जप्त कर सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- बादल जांगड़े (19),ग्राम पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।
(2)- सरोज जांगड़े (44), ),ग्राम पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।
(3)- विक्की जांगड़े (21), पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।
(4)-तुलसी जांगड़े (57), ग्राम पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।
(5)-ललित जांगड़े (38), ग्राम पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।
(6)-शैलेन्द्र जांगड़े (35) ग्राम पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।
(7)-इतवारी जांगड़े (45) ग्राम पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।

