CG CRIME

बिलासपुर -सिरगिट्टी :चाकूरबाजी के प्रकरण मे शामिल एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार

MD-Junaid Khan CG CRIME

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुए चाकूरबाजी के प्रकरण मे शामिल एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।जानकारी के अनुसार घटना 17 मई की रात करीब 10:35 बजे की बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि सरस्वती स्टील में काम करने वाले एक कर्मचारी को उसके मालिक गुड्डू मिश्रा ने रहने के लिए कमरा दिया हुआ था। कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था और कमरे की चाबी अपने दोस्त को दे गया था। इसी दौरान युवक अपनी प्रेमिका/मंगेतर को लेकर कमरे में पहुंच गया। तभी वहां सरस्वती स्टील के मालिक गुड्डू मिश्रा पहुंच गए। उन्होंने युवक को कमरे में इस तरह की गतिविधियां नहीं करने की हिदायत दी। उस समय युवक वहां से “अब नहीं आएंगे” कहकर निकल गया, लेकिन प्रेमिका के सामने हुई इस फटकार को वह कथित तौर पर अपमान मान बैठा।

इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए युवक ने अपने साथियों को इकट्ठा किया और कुछ देर बाद फिर मौके पर पहुंच गया। रात में बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया और “चाचा दरवाजा खोलो” कहकर अंदर आने का रास्ता बनाया। जैसे ही दरवाजा खुला, आरोपी जबरन अंदर घुस गए। आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर जान से मारने की धमकी देते हुए गुड्डू मिश्रा पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार उनकी जांघ में घुटने के ऊपर लगा। हमले के दौरान बदमाशों ने ईंट-पत्थरों से गेट पर भी हमला किया और फिर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रार्थिया की शिकायत पर थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 363/2026 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351, 118(1), 333, 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को तत्काल हालत से अवगत कराया गया। जिनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभय सिंह बैस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की पता साजी शुरू की, और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और संभावित ठिकानों पर छापेमारी के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश मसीह उर्फ बट्टू (26), पुनीत राव गजवे (22) और पियुष रजक (19) शामिल हैं। सभी आरोपी तारबाहर क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया। पकड़े गए आरोपी अविनाश मसीह के कब्जे से घटना में इस्तेमाल धारदार चाकू, मोटरसाइकिल और मोबाइल जप्त किया गया, जबकि अन्य आरोपियों और अपचारी बालक के पास से मोबाइल फोन जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)-अविनाश मसीह उर्फ बट्टू (26), तारबहार बिलासपुर।

(2)- पुनीत राव गजवे (22) तारबहार बिलासपुर।

(3)- पियुष रजक (19) तारबहार बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top