
MD-Junaid Khan -CG CRIME
बिलासपुर। रेलवे स्टेशन में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्यवाही से ट्रेनों में उड़ीसा से गांजा लेकर अमरावती ले जा रहे गांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 14 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त किया जिसकी कीमत करीब 7 लाख 5 हजार रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से गांजा लेकर कुछ युवक अमरावती ले जा रहे है, सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 के हावड़ा छोर पर घेराबंदी किया, कर गीतांजलि एक्सप्रेस से उतरने वाले तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शेख आवेश, आमिर पठान और सलमान शाह निवासी अमरावती, महाराष्ट्र बताए। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद प्लास्टिक झोलों और शरीर में कपड़े से बांधकर छिपाए गए तकियानुमा पैकेटों से कुल 14 किलो 100 ग्राम गांजा बरआमद किया गया।

पूछतछ में आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर अमरावती ले जाना बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

