MD-Junaid Khan -CG CRIME
जांजगीर चाम्पा। अवैध शराब बिक्री पर थाना चांपा पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 85 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो महिला सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मेंहदीपारा चांपा में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री की जा रही है ,सूचना पर तत्काल रेड कार्यवाही कर महिला आरोपी श्रीमती माला सहीस उम्र 48 साल निवासी मेंहदी पारा चांपा के कब्जे से 31 लीटर कच्ची महुआ शराब।
महिला आरोपी श्रीमती सावित्री सहीस उम्र 53 साल निवासी मेंहदी पारा चांपा के कब्जे से 29 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपी बिजेंद्र पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी मेहंदी पारा चाम्पा के कब्जे से 25 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब कीमती 17000/₹ जप्त कर। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी थाना चाम्पा, उनि सत्यम चौहान, सउनि बाबूलाल दिवाकर, बलवंत धृतलहरे, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, अमृत सलूजा, आर0 गौरीशंकर राय, मुद्रीका दुबे, प्रकाश द्विवेदी, ईश्वरी राठौर, म0आर0 निरमा टोपो, संगीता लहरे का अहम किरदार रहा।

