CG CRIME

बलौदा : शराब के लिए पैसों की मांग करते हुए युवक व परिजनों से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan- CG CRIME

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए युवक एवं उसके परिजनों से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 17 मई 2026 की शाम ग्राम कुरमा के बंधवा तालाब के पास हुई, जहां आरोपी राजपाल गिरी गोस्वामी को शराब पीने के लिए ₹100 नहीं देने पर उसके द्वारा गाली गलौच करते हुए डंडे से हमला कर प्रार्थी उकेश गिरी गोस्वामी, उसके भाई एवं मां को मारपीट किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी- राजपाल गिरी गोस्वामी उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्र 03 कुरमा थाना बलौदा।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल कुमार सिदार, आरक्षक अनुज खरे, सुमित श्रीवास, डोल कुमार धीरहे का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top