CG CRIME

नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan -CG CRIME

बलौदा बाजार। शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी अनिल भास्कर को चौकी गिरौदपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अनिल भास्कर उम्र 42 साल निवासी ग्राम दुम्हानी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा अपने साथियों के सांथ मिलकर नौकरी लगाने के नाम पर ₹4,90,500 की धोखाधड़ी की गई। आरोपियों द्वारा रेलवे विभाग में नौकरी लगने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देते हुए युवाओं को झांसे में लिया गया। पुलिस द्वारा प्रकरण में अब तक कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।आरोपी अनिल भास्कर को ग्राम दुम्हानी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से चौकी गिरौदपुरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

आरोपी– अनिल भास्कर उम्र 42 साल निवासी ग्राम दुम्हानी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top