CG CRIME

मुंगेली : ऑपरेशन मुस्कान, तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर, दैहिक शोषण करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, जरहागांव, चिल्फी एवं पथरिया पुलिस की कार्यवाही

MD-Junaid Khan -( CG CRIME )

मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के कुशल निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों जरहागांव, चिल्फी और पथरिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर दैहिक शोषण करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जरहागांव पुलिस की कार्यवाही

थाना जरहागांव क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से सकुशल बरामद किया। जांच में सामने आया कि आरोपी विनय सिंह ठाकुर ने शादी का झांसा देकर बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दैहिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी विनय सिंह ठाकुर, निवासी तखतपुर जिला बिलासपुर, को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शोभा यादव सहित पुलिस टीम का अहम किरदार रहा।

चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी पुलिस की कार्यवाही

चौकी डिंडौरी थाना चिल्फी क्षेत्र से गायब नाबालिग बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम लीलापुर से बरामद किया। जांच के दौरान पीड़िता ने आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ सुनील पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा, चौकी प्रभारी मनक राम ध्रुव सहित पुलिस स्टाफ का अहम किरदार रहा।

पथरिया पुलिस की कार्यवाही

पथरिया क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में पुलिस ने तकनीकी सहायता के आधार पर रायपुर पहुंचकर बालिका को आरोपी हिमेश घृतलहरे के कब्जे से बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किए जाने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत जेल भेज दिया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गिरिजा शंकर यादव सहित पुलिस टीम का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top