CG CRIME

बिलासपुर : कथित हिंदू नेता ने NICU में जबरन घुसने की कोशिश कर गार्डों से की मारपीट , सिम्स के डीन एवं स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जासयसवाल पर अभद्र भाषा, अश्लील गालियां का इस्तेमाल करते हुए खुले आम दी गई धमकी , कानून का खौफ ख़त्म,

MD-Junaid Khan CG-CRIME.in-

बिलासपुर। जिले के सिम्स हॉस्पिटल NICU में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर गार्डों से अश्लील गाली गलौज मारपीट करने वाले कथित हिंदू नेता रामसिंह ठाकुर सिम्स हॉस्पिटल में घूस कर सुरक्षा गार्डों से अभद्रता गुंडागर्दी गाली गलौज और धक्का-मुक्की मारपीट करते हुए धमकी दी गई, जो कि NICU के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।

कथित हिंदू नेता रामसिंह ठाकुर ने संवेदनशील NICU वार्ड में जबरन प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। जिसे ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने रोकने का प्रयास किया तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान गार्डों से हाथापाई की गई और महिला नर्सों व स्टाफ के सामने अश्लील गालियां एवं सिम्स के डीन और स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जासयसवाल पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमकी भी दी गई। घटना के बाद NICU के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों के परिजन और अस्पताल स्टाफ भी सहम गए। सिम्स प्रबंधन ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

सीएसपी कोतवाली ने बताया की अभी तक मामले में किसी भी प्रकार की शिक़ायत नहीं मिलीं है वॉयरल वीडियो के आधार पर थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए गए हैं।

डॉ. लखन सिंह (एमएस) सिम्स -बिलासपुर

अस्पताल में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। अस्पताल मरीजों की सुरक्षा के लिए है, दबंगई के लिए नहीं।

सवाल ये है
क्या अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की नेतागिरी गुंडा गर्दी दबंगई करने वालों के ऊपर अब क्या कार्यवाही होती है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top