CG CRIME

चांपा : अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक महिला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए महिला के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 14.05.202 6 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक महिला भोजपुर इण्डेन गैस एजेंसी के पास में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेच रहा हैं, मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बताये स्थान इण्डेन गैस एजेंसी के पास पहुंचकर देखा कि एजेंसी के पीछे एक महिला काला बैग लेकर खडी थी जिसे घेराबंदी कर पकडा गया, पूछतछ में महिला ने अपना नाम मोंगरा बाई ग्राम पिसौद थाना जांजगीर बताया, तलाशी लेने पर महिला के कब्जे से काला रंग कि बैग में अवैध मादक गांजा 2.1 कि. ग्राम कीमती 1,00,000 रूपये एवं नगदी रकम 450रू बरआमद कर महिला के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 234/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 14.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी– मोंगरा बाई उम्र 34 वर्ष ग्राम पिसौद थाना जांजगीर।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि सत्यम चैहान, आर0 गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, विरेश सिंह, म0आर0 निरमा टोप्पो एवं थाना चांपा स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top