CG CRIME

मुंगेली : लालपुर- जुआ खेलते दस जुवारी गिरफ्तार, कब्जे से 18500 रूपये, बोरा फट्टी एवं 52 पत्ती ताश जप्त

MD-Junaid Khan

मुंगेली। जिले के लालपुर थाना क्षेत्र में जुआ खेलते दस जुवारियों को पकड़ा गया। पकड़े गए जुवारियों के कब्जे से कुल 18500 रूपये, बोरा फट्टी, 52 पत्ती ताश जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई।एसएसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है।

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पुलिस हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन मे थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम परसाकापा मे जुआ एक्ट के तहत 10 जुवारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार दिनांक 13.05.2026 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम परसाकापा मे कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु थाना लालपुर एवं सायबर सेल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम परसाकापा खेत मे रेड कार्यवाही कर दस जुवारियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी में –

नाम आरोपी

1.डुबनदास जांगड़े पिता स्व.लैनदास उम्र 53 वर्ष निवासी छाता थाना लालपुर

2.लक्ष्मीनारायण टण्डन पिता स्व.रामशरण उम्र 42 वर्ष निवासी पतालकुण्डी थाना लालपुर .

3.राजकुमार डहरिया पिता विनोद कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी जवाहर वार्ड मुंगेली

4.दुर्गेश सोनवानी पिता मदन उम्र 28 वर्ष निवासी जवाहर वार्ड मुंगेली

5.विक्की कुमार डिंडोर पिता अमृत प्रसाद उम्र 22 वर्ष निवासी परसाकापा, थाना लालपुर

6.रामजी डहरिया पिता माखन उम्र 45 वर्ष निवासी बरमपुर, थाना लालपुर

7.रामगोपाल बर्मन पिता करन उम्र 32 वर्ष निवासी बुधवारा, थाना सिटी कोतवाली

8.ईश्वर कोशले पिता संतोष उम्र 33 वर्ष निवासी भरूवागुड़ा थाना सिटी कोतवाली

9.प्रमोद कुमार घृतलहरे पिता घासीदास उम्र 35 वर्ष निवासी कंतेली, थाना लालपुर

10.संजय कोशले पिता कलम उम्र 37 वर्ष निवासी देवरहट, थाना लालपुर जिला मुंगेली छ.ग.

प्रकरण मे कुल 18500 रूपये, बोरा फट्टी, 52 पत्ती ताश को समक्ष गवाहान जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना लालपुर में धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कायम कर विधिवत कार्यवाही करते हुये दिनांक 14.05.2026 को पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी सायबर सेल), उपनिरी. सुन्दरलाल गोरले (प्रभारी थाना लालपुर) एवं सायबर सेल, थाना लालपुर का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top