CG CRIME

बिलासपुर : सकरी ,फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए, नगदी लूटपाट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए नगदी लूटपाट करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर सकरी पुलिस ने जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटी गई तंबाखू घटना में प्रयुक्त कार जप्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुरेंद्र जायसवाल, निवासी जिला उमरिया मध्य प्रदेश ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमपी 4666 में 9 मई 2026 को 210 बोरी गेहूं एवं 25 बोरी तंबाखू लोड कर शहडोल से बिलासपुर आ रहा था। रास्ते में हांफा के पास हाईवे रोड स्थित ढाबा के समीप ट्रक खराब हो गया, जिसके कारण वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया।

इसी दौरान आरोपी एक ब्रीजा कार CG 10 BD 7204 से पहुंचे और खुद को पुलिस बताते हुए चालक को जबरन धमकाते हुए कार में बैठा लिया। एवं ट्रक से 9 बोरी तंबाखू उतार ली और चालक को जबरन अपनी कार में बैठाकर झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी दी। बाद में चालक को छोड़ने के नाम पर ट्रक मालिक से फोन पर संपर्क कर चॉइस सेंटर के माध्यम से 8 हजार रुपए भी वसूल लिए गए।

शिकायत मिलने पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 388/2026 धारा 140(3), 308(5), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच और बीट सिस्टम से मिली सूचना के आधार पर आरोपी सिद्धार्थ साहू, नारायण साहू, इस्माईल खान एवं आनंद साहू उर्फ विक्रांत साहू को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से 9 बोरी तंबाखू एवं घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार जप्त कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी:

(1)-सिद्धार्थ साहू (24) – छतौना, चकरभाठा
(2)-नारायण साहू (34) – नयापारा सिरगिट्टी
(3)-ईस्माईल खान (31) – मुण्डा, कोटा
(4)-आनंद साहू उर्फ विक्रांत साहू (22) – भूण्डा, कोटा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top