CG CRIME

बिलासपुर : धारदार तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र शनिचरी हैप्पी स्ट्रीट के पास युवक द्वारा धारदार तलवार लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार तलवार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शनिचरी हैप्पी स्ट्रीट क्षेत्र में एक युवक धारदार तलवार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है।सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। जिनके निर्देश के परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछतछ में आरोपी ने अपना नाम सन्नी श्रीवास पिता दिलीप श्रीवास उम्र 19 वर्ष निवासी लिंगीयाडी पीपरपारा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक नग धारदार तलवार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top